दैनिक राशिफल

23 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशिफल— आज का दिन खुशी और सफलता के साथ पूर्ण होगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीवर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपको थोड़ी प्रतिकूलता के साथ व्यतीत करना होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन भी चिन्ताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बन्धों में तनाव खड़ा होगा, उनकी तबियत बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ्य रहेंगे। आपकी आतंरिक सृजनात्मकता नया स्वरुप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नयी कृति का सृजन कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों से प्रेम मिलेगा।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपको चिन्ता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों को विशेष समय देंगे और उनके साथ आनन्दपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ हो सकेगा।

सिंह राशिफल— आज के दिन की शुरुआत आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक होगी। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन कर पाएंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपको स्वास्थ्य सम्बंधित छोटी-मोटी शिकायत रह सकती है। मन में उचाट का अनुभव होगा। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। शत्रुओं द्वारा आपको परेशानी हो सकती है। हो सके तो यात्रा को टालें।

तुला राशिफल— आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, किन्तु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होते हैं, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। प्रवास, यात्रा का योग है।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपका थोड़ी व्यग्रता व कष्टदायक परिस्थिति से व्यतीत हो सकता है। धन का व्यय भी होगा। मानसिक स्थिति थोड़ी चिन्ताग्रस्त होगी तथा कार्य में मन न लगने से भी थोड़ी अशान्ति दिखाई देगी।

धनु राशिफल— आज का दिन किसी भी कार्य का श्रीगणेश करने के लिए अच्छा है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की सम्भावना रहेगी। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

मकर राशिफल— आज का दिन आपका थोड़ी मुश्किलों से साथ व्यतीत होगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूर्ण सावधानी रखनी होगी। फ़िज़ूल के खर्च से बचने का प्रयत्न करें। आपकी मानसिक स्थिति अस्थिरता से भरी होगी, कार्य में मन नहीं लगेगा।

कुम्भ राशिफल— आज आपके घर में सगे-सम्बन्धियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्ठान के साथ उत्तम भोजन प्राप्त हो सकता है। अलंकारों तथा सुगन्धित पदार्थों की खरीदी कर पाएंगे। कौटुम्बिक प्रश्नों का सुखद हल कर पाएंगे।

मीन राशिफल— यदि आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको आज आर्थिक लाभ होगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों से मुलाकात आज लाभकारी सिद्ध होगी। सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button