छत्तीसगढ़

खम्हरिया में अखण्ड नवधा रामायण में कथा सुनने सम्मिलित हो रहे हैं अनेकों जनप्रतिनिधि

*खम्हरिया में अखण्ड नवधा रामायण में कथा सुनने सम्मिलित हो रहे हैं अनेकों जनप्रतिनिधि

कुण्डा प्रदीप रजक
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम खम्हरिया में अखंड नवधा रामायण दिव्य मय कार्यक्रम धारावाही के रूप में चल रहा है। मंच के कुशल संचालक कुमार रजक व पुरुषोत्तम निर्मलकर ने नवधा रामायण के दिव्य मय आयोजन के विषय में अवगत कराते हुए कहा अखंड नवधा रामायण का कार्यक्रम नौ दिन नौ रात तक प्रवहीत होता रहता है‌। अनेक विद्वानों के द्वारा और मानस मंडलीयों के द्वारा गायन वादन एवं व्याख्या कर राम कथा अमृत में गान करते हैं। यह कार्यक्रम 16 वर्ष होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन हरि ओम समिति एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्र ग्राम वासी और जनप्रतिनिधियों के तन मन धन के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित है।प्रवचन कर्ता पंडित श्री महेंद्र कुमार तिवारी जी महाराज के द्वारा परमपिता परमात्मा श्री रामचंद्र जी के अमृत मय कथा का बखान करते हुए वनगमन केवट प्रसंग की कथा कहते हुए तिवारी जी ने कहा भगवान राम गंगा के घंटा पर पहुंच चुका है। गंगा को पार करने के लिए। केवट जो है भगवान के चरण को धोकर गंगा पारा कराया है। भगवान राम और केवट का मित्रता हो जाता है। केवट बड़ा भागी है जो परमपिता परमात्मा श्री रामचंद्र जी का साक्षात दर्शन कर अपने पूरे परिवार को तार रहा है भगवान ऊंच-नीच जाति पति भेदभाव नहीं करते वह तो भाव के भूखे होते हैं जो भी जीव जंतु मनुष्य भाव के साथ भगवान का सिमरन करते हैं भगवान उनका सदैव कल्याण करता है। इस अवसर पर राम कथा सुनने पहुंचे ममता चंद्राकर मनोज चंद्राकर रामाकांत शुक्ला,उमेश चंद्राकर, मिथलेश चंद्राकर,सुमीती चंद्राकर,आरती सुमन,अजय चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर,अजय चंद्राकर, अश्वनी यदु समुंद कुर्रे सेवाराम कुर्रे सहित अधिक संख्या में कथा सुनने क्षेत्रवासी ग्रामवासी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं

Related Articles

Back to top button