छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पूर्व पंजीकृत आवेदक ही सेना भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे: Only pre-registered applicants will be able to join army recruitment rally

दुर्ग। भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु पूर्व पंजीकृत आवेदक ही दुर्ग में 3 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। विदित हो कि गत वर्ष 16 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2020 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके लिए कवर्धा में भर्ती हेतु तिथि निर्धारित किया गया था। उक्त भर्ती रैली नहीं हो सकने के कारण निरस्त कर दिया गया था। इस आधार पर पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती रैली किया जा रहा है। पंजीकृत आवेदक लॉगइन कर प्रवेश पत्र की कॉपी एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट पर अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button