छत्तीसगढ़

अजय यादव को तखतपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपा गया

*अजय यादव को तखतपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपा गया*

तखतपुर | भाजपा प्रदेश संगठन ने भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित कर दिया है जिसमे तखतपुर से भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान इस बार संगठन ने अजय यादव को दिया है। उनके नाम की घोषणा होते ही तखतपुर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बीते देर शाम कार्यकर्ताओं ने जाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अजय यादव को अध्यक्ष बनने पर बधाइर्यां दी। गौरतलब है कि श्री यादव वर्तमान में तखतपुर जनपद पंचायत में जनपद सदस्य प्रतिनिधि है व पूर्व में भाजयुमो महामंत्री दायित्व का भली भांति निर्वहन कर चुका है बता दें कि अजय यादव ने युवा मोर्चा मे अपनी शुरूआत एक कार्यकर्ता के रूप में की थी। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी सक्रीयता एवं युवाओं के बीच अच्छी पकड़ के वजह से ही उन्हें युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। तखतपुर से इस बार भाजयुमो को बड़ी दायित्व सौंपा है जिसमे जिला भाजयुमो महामंत्री तिलक देवागन व जिले में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संदीप साहू को दायित्व सौंपा गया है इस अवसर पर अजय यादव ने कहा कि प्रदेश संगठन ने भाजयुमो अध्यक्ष के लिए इस बार आयु सीमा निर्धारित किया था जिसमें अधिकतम 35 साल निर्धारित था उनकी मुख्य भूमिका संगठन की विस्तार व युवा कार्यकर्ता को एकजूट कर मोर्चा का विस्तार कर संगठित रखना पहली जिम्मेदारी है और संगठन को आगे बढ़ाना मेरे लिए एक चुनौती भी होगा। संगठन में बड़ी दायित्व देने के लिए प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी , ट्रेतानाथ पांडे जी मंडल अध्यक्ष को घर जाकर आभार व्यक्त कर आशिर्वाद लिया और सभी संगठन पदाधिकारियों को धन्यवाद दिये।

Related Articles

Back to top button