छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

इस्पात नगरी में रॉयल राजपूत संगठन की बैठक सम्पन्न, बालोद, दुर्ग और राजनांदगाँव जिले के पदाधिकारियों ने की शिरकत

भिलाई / रॉयल राजपूत संगठन दुर्ग संभाग की क्षत्राणियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संरक्षक श्रीमती कुंदन सिंह की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्रीमती कुंदन सिंह ने रॉयल राजपूत संगठन की छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों में बढ़ रही सक्रियता को भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि, हम सभी क्षत्राणी ये शपथ लें कि, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी। बैठक में 3 जिलों की सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति रही, सभी का सहयोग उत्साह अतुलनीय रहा। सभी क्षत्राणियों ने एक मत से दहेज मुक्त समाज के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। उसके साथ अन्य कुरीतियाँ जो हमारे समाज में फैली हैं उन कुरीतियों के समाप्त करने एवं जागरूकता लाने का भी प्रयास करना संगठन की प्राथमिता रहे और हमारा प्रयास जारी रहे इस बात पर भी सहमत बनी। दहेज मुक्त समाज की क्यों जरूरत है इस पर प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान ने अपने विचार बड़े ही सुंदर शब्दो में रखा। राजनांदगाँव जिला अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा, शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और लड़कियों को स्वालम्बी बनाने उनकी शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बालोद जिले की अध्यक्ष अनुराधा ने बहुत ही सारगर्भित शब्दों में अपने नशे के खिलाफ  लड़ाई जारी रखने की बात कही। प्रदेश महामंत्री ज्योति सिंह बघेल भी अपने सुंदर शब्दों में शिक्षा क्यों जरूरी है यह बताया। राजनांदगाँव जिला की सचिव नीलम सिंह सेंगर, दुर्ग जिले की सचिव सरिता सिंह एवं सभी सम्मानित क्षत्राणियोंं ने समाज के प्रति फैली गलत अवधारणों को खत्म करने का बीड़ा उठाये। इन बातों पर विशेष ध्यान दे संगठन जैसे अपनी बची कृषि भूमि को सुरक्षित रखें, अब उन्नति खेती करें, बेरोजगारी का रोना न रोये, अपने को सुदृढ़ एवं स्वालम्बी बनाये, नशे से दूर रहे, आदि। मीटिंग में उपस्थिति क्षत्राणियों में भिलाई-दुर्ग से दुर्ग जिले से संभाग अध्यक्ष ममता सिंह , जिला प्रभारी शालू सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष तनुजा सिंह कृष्ना सिंह माधुरी सिंह रेणु सिंह पुष्पा सिंह ,भारती सिंह सुमिता सिंह कृष्णा सिंह नीरजा सिंह अग्निवंशी अणिमा सिंह। बालोद जिले से अनुराधा सिंह – अध्यक्ष, रेखा सिंह – सचिव, सुमन सिंह – कोषाध्यक्ष, ललिता सिंह – उपाध्यक्ष, गायत्री सिंह – जन संपर्क प्रभारी। राजनांदगांँव से रश्मि सिंह अध्यक्ष, नीलम सिंह महासचिव, उषा सिंह उपाध्यक्ष, सुनीता सिंह महामंत्री, अंजू सिंह संगठन मंत्री, सुमन सिंह कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button