छत्तीसगढ़

धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी*

*धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी*
जिला बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम लाहौद (लवन) के ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन हाई स्कूल मैदान में किया गया है व्यासपीठ पर देवी पूजा किशोरी जी विराजमान हैं आज दिनांक 26,2,2021 दिन शुक्रवार को संध्या 5 बजे छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं सुरेंद्र शर्मा जी दोनों धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए व्यास पीठ पर विराजित किशोरी जी का शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किये उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित भी किये। राजेश्री महन्त जी ने गौ माता की महिमा को विस्तार से वर्णन किये इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान श्री डी आर साहू जी सपत्नीक बैठे हैं कथा श्रवण करने डॉ रामचन्द्र पटेल,अमर मिश्रा, निर्मल दास वैष्णव जी के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर नारी उपस्थित रहे। शान्ति एवं सुरक्षा के प्रतीक पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button