Uncategorized

CG News: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए खुशखबरी.. आज खाते में पैसे भेजेगी साय सरकार, जारी होगी इतनी राशि

Govt increases minimum wage rates for workers

रायपुरः CG News:श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 9 जनवरी को प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है।

Read More : Karj Mukti Ke Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा, गुरु ग्रह भी होगा मजबूत 

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनवरी से नवम्बर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं।

Read More : PM मोदी का दो दिवसीय ओडिशा दौरा.. आज करेंगे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन, यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

गुरुवार 9 जनवरी को श्रम मंत्री देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button