Uncategorized

हाथकरघा संघ द्वारा 59 लाख से अधिक गणवेश की आपूर्ति

छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के लिए 59 लाख 95 हजार 712 नग गणवेश की आपूर्ति की गई है। शेष बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में 37 हजार 398 गणवेश की आपूर्ति जल्द ही की जाएगी।

सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं लोक शिक्षा संचालनालय को वर्ष 2020-21 में 27 जिलों के लिए कुल 60 लाख 33 हजार 110 नग गणवेश की आपूर्ति की जानी थी। इससे पहले राज्य के 26 जिलों में 59 लाख 95 हजार 712 नग गणवेश की आपूर्ति की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के फलस्वरूप लॉकडाउन के कारण गणवेश सिलाई एवं आपूर्ति कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा साथ ही वस्त्र प्रोसेसिंग कार्य चूंकि हैदराबाद में होता है, जहां भारी वर्षा के कारण प्रोसेंसिंग कार्य और परिवहन में भी बाधा उत्पन्न हुई। इस वजह से गणवेश की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाई। बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में गणवेश की आपूर्ति दो दिवस के अंदर ही कर दी जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button