छत्तीसगढ़

पंडित शुक्ल सम्मान पुरस्कार में मिलेंगे दो लाख रुपए सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को

 

अजय शर्मा जिला ब्यूरो सब का संदेश
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उन्हें राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान की स्थापना की है। 2020 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के व्यक्ति संस्था के चयन के लिए 15 अक्टूबर तक प्रविष्टियां मंगाई गई है। पुरस्कार की राशि दो लाख रुपए तय है इसके अलावा प्रतीक चिह्न से युक्त पट्टी का एवं प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल द्वारा व्यक्ति संस्था का चयन किया जाएगा व्यक्ति संस्था का पूर्ण परिचय एवं सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए किए गए कार्यों की स प्रमाण विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन करना होगा यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की छाया प्रति भी संलग्न कर सकते हैं चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति के लिखित सहमति एवं यदि आवेदक राज्य अथवा केंद्र शासन के किसी विभाग निगम मंडल में सेवारत हो तो प्रविष्टि में उसका स्पष्ट उल्लेख करने कहा गया है आवेदक कलेक्टर कार्यालय में करना होगा सीधे विभाग को भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी मौका अच्छे काम के लिए मिलेगा महाराज अग्रसेन सम्मान राज्य शासन ने सामाजिक समर सत्ता तथा सभी वर्गों में समभाव सौहार्द्र समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल तेजल स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य अस्थाई स्वरूप के कार्यों में भागीदारी को बढ़ावा देने सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने का योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान की स्थापना की है वर्ष 2020 के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु 15 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है प्रविष्टि के साथ आवेदन का पूर्ण परिचय सामाजिक समर सत्ता तथा सभी वर्गों में समभाव सौहार्द्र समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जन भागीदारी को बढ़ावा देने सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी देनी होगी।

Related Articles

Back to top button