अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का कार्यवाही बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का कार्यवाही बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना। शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत। आरोपी भारी मात्रा मे अवैश शराब ब्रिकी कर रहा था। देशी मदीरा प्लेन 40 नग की बरामदगी। आरोपी से 7.200 लीटर शराब कीमती 3200 रूपये जप्ती। आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी – नरेश कुमार कोसले पिता बोहित कोसले उम्र 45 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.09.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम भैसबोड रेल्वे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति सायकल रिक्शा मे भारी मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतु रखा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर भैसबोड अंडरब्रिज मे घेराबंदी किया जहाॅ एक व्यक्ति सायकल रिक्शा मे मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश कुमार कोसले पिता बोहित कोसले उम्र 45 वर्ष निवासी भैसबोड का रहने वाला बताया जिसका तलाशी लेने पर एक कपडे के थैली अंदर 40 नग देशी प्लेन मात्रा 7.2 लीटर रखा मिला जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी नरेश कुमार कोसले को गिरफतार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी धु्रव,, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।


