देश दुनिया

ड्यूटी के घंटे पूरे हुए तो लोको पायलट ने मालगाड़ी आगे ले जाने से कर दिया इनकार, लगा जाम भीषड़ जाम

कंट्रोल के निर्देश पर स्टेशन मास्टर ने उसे 9 + 2 घंटे कार्य का मेमो सौंपा। इसके बावजूद भी लोको पायलट टस से मस नहीं हुआ। लोको पायलट ने स्टेशन प्रशासन को बताया कि उसकी ड्यूटी आठ घंटे ही निर्धारित है, जबकि वह नौ घंटे 30 मिनट से ड्यूटी पर है, ऐसे में वह ट्रेन आगे नहीं बढ़ा सकता।यूपी के प्रयागराज के लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्य के अतिरिक्त घंटे पूरे होने का हवाला देते हुए लोको पायलट ने मालगाड़ी आगे ले जाने से इनकार कर दिया। सिग्नल हरा होने के कारण जेठवारा रोड स्थित रेलवे फाटक बंद रहा और क्रॉसिंग पर सवा घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।जानकारी के अनुसार गार्ड सुशील यादव और लोको पायलट अमरनाथ मालगाड़ी लेकर मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे लालगोपालगंज स्टेशन पर पहुंचे। 11:35 बजे लाइन संख्या एक से इंटरसिटी ट्रेन क्रॉस होने के पश्चात लोअर सिग्नल भी मिल गया, इसके बावजूद लोको पायलट ने मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ाई। इससे क्रॉसिंग का फाटक बंद ही रहा।

लोको पायलट ने स्टेशन प्रशासन को बताया कि उसकी ड्यूटी आठ घंटे ही निर्धारित है, जबकि वह नौ घंटे 30 मिनट से ड्यूटी पर है, ऐसे में वह ट्रेन आगे नहीं बढ़ा सकता। कंट्रोल के निर्देश पर स्टेशन मास्टर ने उसे 9 + 2 घंटे कार्य का मेमो सौंपा, इसके बावजूद लोको पायलट टस से मस नहीं हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात निरीक्षक (उत्तर रेलवे) और डीआरएम कार्यालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही लोको पायलट मालगाड़ी लेकर कुंडा की ओर रवाना हुआ। इस बीच सिग्नल हरा होने के कारण रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी मान मनव्वल के बाद दोपहर 12:45 बजे मालगाड़ी लालगोपालगंज स्टेशन से रवाना हुई, तब जाकर रेलवे फाटक खुला और यातायात सामान्य हो सका।

क्या बोले अधिकारी

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने कहा कि यह तरीका गलत है। इस प्रकरण की जांच का आदेश दिया गया है। ऐसा क्यों और किन परिस्थितियों में हुआ, बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button