Uncategorized

Today News Live Update 29 April 2025: पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने की आखिरी तारीख आज, पीएम मोदी युग्म सम्मेलन में होंगे शामिल, सीएम विष्णुदेव साय और CM मोहन यादव इन जिलों के दौरे पर, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News Live Update 29 April 2025 | Image Source | IBC24 File

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने की आखिरी तारीख आज

Today News Live Update 29 April 2025:  भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज, 29 अप्रैल 2025, देश छोड़ने की अंतिम तारीख है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब मेडिकल वीजा पर भी कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत में नहीं रुक सकेगा। तय समयसीमा पार करने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नागरिकों के विभिन्न श्रेणियों में जारी वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 14 श्रेणियों में वीजा रद्द किए जा रहे हैं। इनमें से 12 कैटेगरी के वीजाधारकों को 27 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। SAARC वीजाधारकों को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया था। मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अंतिम समयसीमा 29 अप्रैल तय की गई थी, जो आज समाप्त हो रही है।

Read More: TIT College Rape Scandal Update: छात्राओं से रूम में रेप! कमरों में छुपे कैमरों से बनाते थे वीडियो… फरहान-साहिल के मोबाइल में घिनौनी करतूतों का भरमार, पुलिस के उड़े होश

पीएम मोदी युग्म सम्मेलन में होंगे शामिल

Today News Live Update 29 April 2025:  पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे युग्म सम्मेलन में भाग लेंगे और इसे संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन नवाचार, अनुसंधान, शिक्षा और उद्योग क्षेत्र के शीर्ष विचारकों, नीति-निर्माताओं और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के नेताओं का एक अभूतपूर्व संगम है। युग्म भारत में अपने प्रकार का पहला सम्मेलन है जिसका उद्देश्य शिक्षा, सरकार, उद्योग और स्टार्टअप जगत के बीच सहयोग की एक मजबूत और क्रांतिकारी दिशा तय करना है। यह आयोजन वाधवानी फाउंडेशन और सरकारी संस्थानों के साझे निवेश से संचालित लगभग 1,400 रूपये करोड़ की परियोजना का हिस्सा है जो भारत के नवाचार मिशन को नई गति देगा।

Read More: Pakistan Citizens Leave India: डेडलाइन ख़त्म! पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने की आखिरी तारीख आज, मेडिकल वीजाधारकों पर भी कार्रवाई तय

सीएम विष्णु देव साय का आज राजस्थान दौरा

Today News Live Update 29 April 2025:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे धार्मिक और राजनीतिक दोनों गतिविधियों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद उनका राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम तय है। यह मुलाकात राज्य स्तर के समन्वय और विभिन्न विकास मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री साय आज ही रात 11:30 बजे रायपुर लौट आएंगे। उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था और राजनीतिक संवाद दोनों दृष्टियों से अहम माना जा रहा है।

Read More: Balochistan Tanker Blast: बलूचिस्तान में तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, 40 से ज्यादा लोग झुलसे, हेलिकॉप्टर से घायलों को क्वेटा रेफर

सीएम डॉ. मोहन यादव के आज का कार्यक्रम

Today News Live Update 29 April 2025:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अप्रैल को इंदौर, भोपाल, दिल्ली और जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आज के दिन भर के कार्यक्रम इस प्रकार हैं सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर स्थित रवींद्र नाट्य गृह पहुंचेंगे, जहां वे डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचकर कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3:00 बजे कैबिनेट बैठक उपरांत मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे। रात्रि में मुख्यमंत्री जयपुर में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button