छत्तीसगढ़

गैस एजेंसी में काम करने वाले युवक की मौत

राजनांदगांव सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- मानपुर कोसा पारा स्थित गैस एजेंसी में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसलिए मामले में संदेह बरकरार है।

पुलिस के मुताबिक घटना गुरु-शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। ग्राम सीतागांव निवासी सखाराम पिता बीरू राम (30) कोसा पारा स्थित गैस एजेंसी में काम करता था। रात को वह गोदाम में ही सोता था। शुक्रवार सुबह जब एजेंसी संचालक गोदाम पहुंचे तो सखाराम सीढ़ी के पास गिरा पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच जारी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button