छत्तीसगढ़

कोटा के छात्रों ने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा में जीते मेडल, कलेक्टर ने दी बधाई

*कोटा के छात्रों ने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा में जीते मेडल, कलेक्टर ने दी बधाई*

भूपेंद्र रिपोर्टर…
*जयपुर में आयोजित किक बॉक्सिंग की नेशनल चैम्पियनशीप में बिलासपुर जिले के कोटा के दो छात्रों ने गोल्ड एवं कांस्य मेडल जीते हैं। कोटा के डीकेपी स्कूल के छात्र अजय सिंह ठाकुर ने 45 किलोग्राम के अंतर्गत किक लाइट फाइट में स्वर्ण पदक एवं डोमेन्द्र प्रताप सिंह बांधी किक लाइट की 60 किलोग्राम में कांस्य पदक जीते हैं। पदक जीतकर लौटने के बाद दोनों खिलाड़ी छात्रों ने आज जिला कलेक्टर श्री सौरभकुमार से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें जीते गये पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिखाए। कलेक्टर ने पदक जीतकर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए दोनों छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 सितम्बर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ। देश भर के लगभग 1200 खिलाड़ी एवं अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। छात्रों ने प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए जिला प्रशासन से मिले आर्थिक सहयोग के लिए कलेक्टर श्री सौरभकुमार को धन्यवाद भी दिया।*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button