नवनिर्मित उद्यान का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंर्तगत पंचशील नगर, पश्चिम चरौदा में महापौर एवं पार्षद निधि से नवनिर्मित उद्यान का लोकापर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता महापौर चन्द्रकांता माण्डले ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर परिषद् के सदस्य चन्द्रकाश पाण्डेयए रोहित साहू, आशा यादव, पार्षद तुलसी धु्रव, प्रेमलाल साहू, के.के.तिवारी, प्रशांत अकांत और विश्वनाथन आचारी उपस्थित थे। वार्ड पार्षद अपर्णा दास गुप्ता ने बताया कि इस उद्यान के लिए महापौर निधि से 6 लाख रुपये की राशि एवं पार्षद निधि से तीन लाख तीस हजार राशि स्वीकृत किया गया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि उद्यान, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनिवार्य घटक है। आज के सामय में जहां प्रदूषण विकराल रूप से फैल रहा है उसकी काट के लिए वृक्षों का होना अत्यन्त अनिवार्य है। हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर, उनका संरक्षण और संवर्धन करें। जिससे पर्यावरण भी संतुलित रहता है। मानव जीवन में शुद्ध हवा का मिलना बहुत जरुरी है। शुद्ध हवा हमे केवल वृक्ष से ही मिल सकती है। निगम महापौर माण्डले ने कहा कि उद्यान का निर्माण हो जाना पर्याप्त नहीं है अपितु उसका संरक्षण अत्यन्त जरूरी है। इसकी जवाबदारी क्षेत्रीय नागरिकों पर है कि वो जागरूकता के साथ इसकी रक्षा करें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में यदि हम वृक्षारोपण व जल संग्रहण करना शुरू नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी को पानी और हवा के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। हम अपना भविष्य के निर्माता बच्चों के लिए अभी से ही वृक्षारोपण व जल संग्रहण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने इसके अतिरिक्त स्वच्छता पर भी जन सहयोग की अपेक्षा का आव्हान किया। महापौर श्रीमती मांडले ने निगम अधिकारियों को भी इस कार्य में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
लोकार्पण के पश्चात् अतिथियों ने उद्यान परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में वृद्धजनोंको प्रात: टहलने के लिए वाकिंग स्टीक (छड़ी) का वितरण भी अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन सुब्रतो दास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन विश्वनाथन आचारी ने किया।
कार्यक्रम में नवसृजन संस्था के अध्यक्ष प्रदीप जैन सचिव सुशील यादव, पी.एन.शर्मा, हमीद अहमद शाह, राजेश काम्बले, श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवाा शाखा के अध्यक्ष लोही दास, सुनील बैठा, दुर्गा पूजा समिति पंचशील नगर से बलय शील, वीरेन्द्र गड़ेवाल, बी.श्रीनिवास राव, महबूब खान, नागेश्वर राव, राजपूत के अलावा वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।