Uncategorized
*धान खरीदी 31 जनवरी एक सप्ताह और बढ़ने पर जताए आभार*

बेमेतरा:- विगत पिछले सप्ताह में लगातार 6 से 7 दिनों तक मौसम खराब व बेमौसम बारिश के साथ ओला वृष्टि होने के कारण विगत दो बार बारिश के कारण बीच-बीच मे धान खरीदी शासन प्रशासन के निर्देश अनुसार रोक दी गयी थी। जिनके कारण धान खरीदी में महीने के कुछ दिनों का खरीदी का समय बर्बाद हो गया। वही छत्तीसगढ़ शासन से धान खरीदी के तारीख में वृद्धि की मांग करने पर छत्तीसगढ़ शासन ने समस्या को देखते हुए मांग को पूर्ण करते हुए 31 जनवरी 2022 एक सप्ताह तक तारीख में वृद्धि किया गया। इस भांति साजा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा संतोष वर्मा जी ने छत्तीसगढ़ शासन व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे जी का आभार जताते हुए धन्यवाद किया गया।