छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक
जिला भाजपा भिलाई के सदस्यता अभियान की बैठक लेंगे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू
भिलाई – प्रदेश भाजपा नया सदस्य बनाने के लिए 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है इसी कड़ी में भिलाई जिला भाजपा 30 जून रविवार को एक बैठक आयोजित की है पावर हाउस के समीप राजराजेश्वरी मंदिर में सुबह 11:00 बजे आयोजित इस बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से महासमुंद के पूर्व सांसद व लोकसभा चुनाव के चुनाव संचालक चंदूलाल साहू उपस्थित रहेंगे साथ ही प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया भी उपस्थित रहेंगी बैठक में जिला भाजपा सदस्यता प्रभारी जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी व सभी प्रमुख कार्यकर्ता गण विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे यह जानकारी जिला भाजपा महामंत्री खिलावन साहू ने दी है