छत्तीसगढ़

कोंडागांव: बढ़ती महंगाई को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

कोंडागांव। जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के तत्वाधान में लगातार बढ़ रही मंहगाई बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय के जयस्तम्भ चौक में आयोजित किया गया। इस दरम्यान छग प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा व राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबति मरकाम, प्रदेश सचिव वेदवती पोयाम शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो ब्लाक अध्यक्षगण रमिला मरकाम, बिंदा मेश्राम, रेखा कश्यप, जिला अध्यक्ष झुमुक दीवान, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, गजेंद्र राठौर जिला महामंत्री गीतेश गांधी आदि ने लगातार बढ़ रहे पेटोल डीजल और रसोई गैस के दामो को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि 2014 चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने नारा लगाया था “बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार”। यही नारा पुरे देश पे आज भारी पड़ रहा है और अब ये नारा “बहुत हुई मंहगाई की मार हाय हाय मोदी सरकार” में परिवर्तित हो गया है एक तरफ़ तो मोदी ने करोड़ो परिवारों को उज्ज्वला गैस बाटकर, अपनी पीठ थपथपाते नही थक रहे, लेकिन आज वही उज्ज्वला गैस लोगो के लिए जी का जंजाल बन चुका है। आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम की वजह से सिलेंडर भरवाने प है हिम्मत नही बची, वैसा ही पेट्रोल व डीजल के दामो का हाल है। कच्चे तेल के दामो में गिरावट के बाद भी देशवासियो को आज महंगे दर पे पेट्रोल, डीजल मिल रहा है। जिसका सबसे ज्यादा असर इस देश के गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों पे पड़ रहा है और इस कमरतोड़ मंहगाई की वजह से उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ता ही जा रहा है। उनके घर का बजट चरमरा गया है लेकिन इस महंगाई का समाधान निकालने के मोदी सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है वो केवल उसी समय जागती है जब देश की किसी सम्पत्ति को अपने चंद उद्योगपति मित्रो को बेचना होता है। प्रदर्शन के दौरान सन 2014 के गैस सिलेंडर के दामो लगा सिलेंडर और सीरीज के माध्यम से मोटरसाइकिल और कारो में पेट्रोल डालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महिला कांग्रेस द्वारा सर पे सिलेण्डर रखकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल तहसीलदार कोंडागांव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन द्वारा किया गया। प्रदर्शन के दौरान राज मरकाम, गुनमति नायक, फरसगांव जनपद अध्यक्ष शिशकुमारी चनाब, पवन दुग्गा, गायत्री गोस्वामी, हेमा देवांगन, प्रीति भारद्वाज, गीता गुप्ता, उमा दीवान, संगीता पुजारी, सुकली बाई पोयाम, सावित्री मरकाम, चंचला विश्वास, रेवती मानिकपुरी, यूसुफ रजवी, दलसाय मरकाम, सुखराम पोयाम, अनूप मंडावी, भारत देवांगन, कपिल चोपड़ा, सकुर खान, पारस गोस्वामी, ईशान ठाकुर, हरीश साहू, आई पी श्रीवास सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button