छत्तीसगढ़

छोटेडांेगर में 2 से 3 फरवरी तक चांदमारी अभ्यास

छोटेडांेगर में 2 से 3 फरवरी तक चांदमारी अभ्यास
.
नारायणपुर 02 फरवरी 2021 – कार्यालय थाना प्रभारी छोटेडोंगर नारायणपुर ने चांदमारी अभ्यास की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए शर्तों की अधीन चांदमारी अभ्यास की अनुमति प्रदान की है। थाना छोटेडोंगर द्वारा 2 से 3 फरवरी तक अमदई घाटी फायरिंग रंेज में चांदमारी अभ्यास किया जायेगा। जारी स्वीकृति आदेश में कोरोना वायरस कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। चांदमारी अभ्यास के दौरान मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करने सहित जवानों को सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही चांदमारी स्थल के चारांे ओर सुरक्षा व्यवस्था आवेदक को ही करने कहा गया है। चांदमारी के दौरान किसी भी प्रकार जनधन की हानि न हो इस बात का ध्यान रखने कहा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button