छत्तीसगढ़

सट्टा बंद को लेकर थाने में हुई शिकायत* सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी धमकी को लेकर युवा हुए एकजुट

*सट्टा बंद को लेकर थाने में हुई शिकायत*
सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी
धमकी को लेकर युवा हुए एकजुट

साल्हेवारा- साल्हेवारा एवं रामपुर क्षेत्र में एक से अस्सी का खेल सट्टा का कारोबार लगातार बढ़ रहा है जिसकी शिकायत करने कोशमर्रा के सरपंच दिनेश साहू एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि पारासर ठाकरे ने कल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है,
सरपंच दिनेश साहू ने लिखित की कापी को अपने मित्रो के वाट्सअप समूह मे पोस्ट कर दिए, जिसको लेकर साल्हेवारा के बंटी खान, विक्की खान एवं गफ्फार खान ने दिनेश साहू का रास्ता रोककर जान से मार देने की धमकी एवं गाली-गलौज किए।
जिसको लेकर आज थाना पहुंच कर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाये।
इनके साथ क्षेत्र के युवा संजय वर्मा, परमात्मा दास, शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या मे महिला सहित युवा मौजूद रहे।

सट्टा बंद कराने को लेकर आवेदन प्राप्त हुई है, इसी को लेकर आवेदक एवं अनावेदक के बीच विवाद भी हुई,आरोपी के खिलाफ धारा 506,294 एवं 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,
मै अभी अभी आया हूं, रामपुर में जुआ को लेकर कार्यवाही भी किए है,
बीरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी साल्हेवारा

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button