छत्तीसगढ़

Kondagaon_ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कबाड़ वाहनों को यातायात पुलिस एवं नगरपालिका ने हटाया

कोंडागांव। नगर के बीचोबीच से गुजरने वाली मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कई महीनों से खराब पड़े कबाड़ वाहनों को यातायात पुलिस एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से को आज हटाया गया। नेशनल हाईवे 30 शहर के बीचों बीच से गुजरने वाली प्रमुख सड़क है। जिस पर ना केवल छोटी वाहनों के साथ साथ हेवी लोडेड गाड़िया भी गुजरती है। ऐसे में सड़क में यातायात के सुचारू प्रबंध हेतु जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के द्वारा निर्देशित किया कि नेशनल हाईवे 30 पर खराब स्थिति में खड़ी वाहनों को एक मुहीम के तहत हटाया जाये। इसी मुहिम के तहत यातायात प्रभारी रविशंकर पाण्डेय एवं नगरपालिका सीएमओ सुरज सिदार ने संयुक्त पहल कर पहले इन गाड़ियों को हटवाने के लिए मुनादी कराकर वाहन मालिकों को तय समय सीमा में कंडम खड़े वाहनों को हटवाने हेतु आदेशित किया, तथा जिन वाहन मालिकों के द्वारा तय समय सीमा पर वाहनों को नही हटवाया गया उन्हें नगर पालिका व यातायात पुलिस के द्वारा मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 30 से हटवाया गया। भविष्य में भी यह प्रक्रिया यातायात व्यवस्था को सुगम संचालन हेतु जारी रहेगी। कोण्डागांव पुलिस ने वाहन मालिकों व नगर वासियों को यह समझाइस भी दी की अपनी वाहनों को सड़क में अव्यवस्थित तरीके से खड़े न करें एवं जिले के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कोण्डागांव पुलिस का सहयोग करें।

http://sabkasandesh.com/archives/91887

http://sabkasandesh.com/archives/91864

http://sabkasandesh.com/archives/91859

Related Articles

Back to top button