Uncategorized

जिसने भारती को दिलाई पहचान, गिरफ्तारी पर उस शख्स का आया बयान,

कॉमेडी की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाने वाली ‘लल्ली’ भारती सिंह की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही अमृतसर पहुंची, उनके साथ काम कर चुके रंगमंच प्रेमी हैरत में पड़ गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि भारती इस दलदल में फंस सकती है।

पंजाब के अमृतसर में तंगहाली में पली-बढ़ी कॉमेडी स्टार भारती सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष से बॉलीवुड में मुकाम बनाया है। अमृतसर के लारेंस रोड स्थित महिला कॉलेज की पूर्व छात्रा भारती सिंह अब परिवार के साथ मुंबई में जा बसी हैं, जहां एक दशक से बॉलीवुड में पंजाब की शान बनकर चमक रही हैं। शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती सिंह व उनके पति हर्ष को नशे के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया।

भारती सिंह को नाटकों के माध्यम से पहचान दिलाने वाले पंजाब नाटशाला के संस्थापक जतिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भारती सिंह नशे के आरोप में पकड़ी गई है, इस पर यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने पंजाब नाटशाला में 300 से अधिक परफॉर्मेंस दी हैं। वह इतनी परिपक्व हैं कि कोई भी उन्हें इस प्रकार की दलदल में फंसा नहीं सकता। उन्होंने मेहनत से नाम कमाया है और वह मानसिक रूप से मजबूत महिला हैं।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button