छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पास भी है ‘राफेल’, आखिर क्यों हो रहा इस पर खेल

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ महासमुंद- केंद्र में जिस तरह राफेल मुद्दा छाया है ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी राफेल गांव सुर्खियां बटोर रहा है। राफेल पर छिड़े विवाद से पहले इस गांव की कोई पूछ परख नहीं थी। लेकिन अब ये गांव अखबारों की सुर्खियां और टेलीविजन की हेडलाइन बना हुआ है। यहां रहने वाले लोगों को राफेल के बार में तो ज्यादा नहीं पता लेकिन अब चर्चा में आने से वो भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। लोगों की माने तो ये नाम राफेल विमान से पहले का है।  केंद्र में राफेल पर विवाद छाने से सुर्खियों में आया ये राफेल गांव अब पड़ोसी गांव के लोगों के लिए मजाक बना है। लोग राफेल को लेकर गांव के लोगों पर अक्सर तंज कसा करते हैं। राफेल विमान से गांव का कनेक्शन जोड़कर कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां छापा पड़ने की बात कहकर लोग मजे लेते हैं। तो चलिए हम आपको सीधे चलते हैं राफेल गांव और वहां के लोगों से सीधे बात करते है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button