छत्तीसगढ़

दुष्कर्म व गर्भपात कराने पर एफ आई आर दर्ज दिव्यांग बालिका की

अजय शर्मा ब्यूरो चीफ सब का संदेश
कोरबा– बिलासपुर के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत करही का छार की एक दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के मामले में एफ आई आर दर्ज हो गया है। पीड़िता से दुष्कर्म उसके चचेरे भाई अजय ने की थी। वहीं पीड़िता के गर्भवती होने पर उसके चाचा चाची वह दादा ने मिलकर पहले जड़ी बूटी से गर्भपात कराने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर उन्होंने अन्य लोगों के सहयोग से कटघोरा के एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात कराया था बेलगहना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व पीड़िता के चाचा चाची व दादा समेत अन्य के खिलाफ अपराध कायम किया गया है पुलिस के मुताबिक मामले में संबंधित अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ भी जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button