छत्तीसगढ़

पामगढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

पामगढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

सबका सँदेश कान्हा तिवारी-
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम पंचायत भैसों में आज पारिवारिक विवाद के बाद एक पिता ने बेटे की हत्या कर दी | हत्या के बाद पिता ने स्वयं गांव के सरपंच, पंच और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी| जिसके बाद कोटवार के साथ पामगढ़ थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी| पुलिस आरोपी पिता के साथ मौके पर पहुंची हुई है


मिली जानकारी के अनुसार भैसों निवासी आरोपी मनहरण साहू उम्र 62 ने अपने बेटे मृतक बिरशाय उम्र 27 की हत्या की है | बताया जा रहा है की मृतक के ब्यवहार को लेकर घर में सभी परेशान रहते थे | 7 माह पूर्व अपनी पत्नी से भी विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई है | मृतक अपने माता-पिता से अक्सर गाली-गलौच करता रहता था | इसी दौरान गुरुवार को भी दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ था | जिसके बाद रात में पिता ने डण्डे से मृतक पर वार कर दिया | जिससे उसका सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा आज सुबह उसने सभी को इसकी जानकारी दी | फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button