छत्तीसगढ़

kondagaon: वरिष्ठ पार्षद मंगल साहू की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

कोंडागांव। नगरपालिका के वरिष्ठ पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य मंगल साहू का 02 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा में कोंडागांव विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम सम्मिलित हुए और उनके पार्थिव देह को कांधा दिया। मंगल साहू के निधन पर मोहन मरकाम ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निसन्देह कांग्रेस ने एक ऊर्जावान सदस्य को खो दिया है। भेलवापदर वार्ड के पार्षद के रूप में उन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल में वार्डवासियों का यथासम्भव सहयोग किया और उनका दिल जीता और इसी वजह से वार्ड की जनता जे उन्हें दुबारा अपना प्रतिनिधि निर्वाचित किया वे मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनके निधन से कांग्रेस ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। उनके पार्टी के योगदान और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा चिरस्मरणीय रहेगी।

http://sabkasandesh.com/archives/74618

http://sabkasandesh.com/archives/74627

http://sabkasandesh.com/archives/74635

Related Articles

Back to top button