छत्तीसगढ़

गढ़िया गढ़ कलेवा एवं निको-बाल उद्यान का शुभारंभ 15 अगस्त को

गढ़िया गढ़ कलेवा एवं निको-बाल उद्यान का शुभारंभ 15 अगस्त को
कांकेर – नया बस स्टेण्ड कांकेर के गार्डन परिसर में बनाये गये गढ़िया गढ़ कलेवा और घड़ी चौक के पास बीएसएनएल कार्यालय के सामने बनाये गये निको-बाल उद्यान का शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा। गढ़िया गढ़ कलेवा का शुभारंभ 4.30 बजे और निको-बाल उद्यान का शुभारंभ 05.15 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी होंगे तथा अध्यक्षता मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, सांसद मोहन मण्डावी, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई होंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button