छत्तीसगढ़

स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सिंह की स्मृति में वृक्षारोपण,

स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सिंह की स्मृति में वृक्षारोपण,
कलेक्टर ने मौलश्री का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया, अजय शर्मा जिला रिपोर्टर जांजगीर
जांजगीर-चांपा 30 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार आज अकलतरा तहसील के ग्राम दलहागिरी में श्री सिद्ध मुनि आश्रम रोड पर स्वर्गीय श्री राजेन्द्र कुमार सिंह की स्मृति में आयेाजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मौलश्री का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्राकृतिक रूप से पौधे तैयार करने के लिए वन विभाग द्वारा तैयार किया गया सीड बाल भी फेंका। उन्होंने वनों की सुरक्षा में नियुक्त स्वसहायता समूहों के कार्यों की प्रसंशा की एवं उनके मानदेय बढ़ाने के संबंध में समूह के पदाधिकारियों से चर्चा की।
कलेक्टर ने आश्रम के समीप जंगल के अंदर जानवरों से सुरक्षा के लिए पानी की व्यवस्था करने, वन विभाग की योजना के तहत अहाता निर्माण करने के संबंध में वनमण्डल अधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव से चर्चा की। उन्होंने एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान को वन भूमि एवं अन्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर शासकीय प्रयोजन में उपयोग करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने वृक्षारोपण के पश्चात श्री सिद्ध मुनि आश्रम का भी अवलोकन किया। आश्रम के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, श्री रवि सिसोदिया, श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री दिनेश शर्मा, अकलतरा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button