छत्तीसगढ़

कोविड 19 के रोकथाम संबंधित बैठक की जानकारी नहीं दिये जाने से पत्रकार नाराज

कोंडागांव/केशकाल। कोविड -19 के रोकथाम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा 15जुलाई को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक की जानकारी पत्रकारों को न दिये जाने पर केशकाल के पत्रकारों ने नाराजगी जाहिर करते हुये आज 16 जुलाई को एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रदान किया गया। अत्यंत विडंबना की बात है कि कोविड-19 जैसे गंभीर बिमारी के संक्रमंण को फैलने/फैलाने को लेकर आयोजित बैठक एवं शासन प्रशासन द्वारा उठाये जाने वाले कदम, किये जा रहे प्रयास को लेकर होने वाली बैठक व लिए जाने वाले निर्णय से भी पत्रकारों को दूर रखा जा रहा है। जबकि जन-जन तक जागरूकता फैलाने और शासन प्रशासन द्वारा किये जा रहे पहल प्रयास में पत्रकारों की अहं भूमिका होती है। पत्रकारों की उपेक्षा करने की मनोवृत्ति से ग्रसीत लोगों को इस विषम परिस्थिति में भी अपनी कुंठित मानसिकता से उबर कर समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेते पत्रकारों को भी इसमें सहभागी बनाना चाहिये। अन्यथा जंगल में मोर नाचा किसने देखा की तरह बंद कार्यालय एवं सभाकक्ष में आम जन के हित एवं सेवा सुरक्षा के पुनीत उद्देश्य लिया जाने वाले निर्णय और शासन प्रशासन एवं अधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले प्रशंसनीय कार्य की भी जानकारी लोगों को नहीं मिल पायेगी। उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में पत्रकारों की उपेक्षा करने से बचने की कोशिश की जायेगी।

http://sabkasandesh.com/archives/66725

http://sabkasandesh.com/archives/66763

http://sabkasandesh.com/archives/66625

http://sabkasandesh.com/archives/66172

http://sabkasandesh.com/archives/66387

Related Articles

Back to top button