छत्तीसगढ़

लोकवाणी में इस बार ”न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं” विषय पर होगी बात

लोकवाणी में इस बार ”न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं” विषय पर होगी बात,अजय शर्मा की रिपोर्ट
22, 23 एवं 24 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच
फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग,
9 अगस्त को प्रसारित होगी 9वीं कड़ी,
जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं‘‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।

 

 


इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 22, 23 एवं 24 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button