छत्तीसगढ़

स्पंदन अभियान के तहत तनाव मुक्त रहने मार्गदर्शन एवं योगाभ्यास

09 july 2020/सबका संदेश

कोंडागांव।।पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में बढ़ते अवसाद एवं मानसिक तनाव के संबंध में श्रीमान पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा स्पंदन अभियान का प्रारम्भ किया गया है। स्पंदन अभियान के तहत कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के थाना माकड़ी, विश्रामपुरी, बाँसकोट का दौरा कर थाने के सभी अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कि और उनकी समस्याओं को जाना व पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। उन्हें हो रही कठिनाइयों के बारे में जानने का प्रयास किया तथा तनाव प्रबंधन कार्यशैली में विकास हेतु दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए पूरी क्षमता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन करने की समझाइश दी। सभी परिस्थिति में स्वयं का तनाव मुक्त दिनचर्या बनाये रखने कहा। साथ ही किसी भी जटिल परिस्थिति में अनुशासन के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों से समाधान के संबंध में मित्रवत आवश्यक मार्गदर्शन लेने कहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा माकड़ी एवं बाँसकोट में रह रहे अधिकारी कर्मचारीयो के आवास में सुधार एवं मरम्मत कार्य हेतु भी निर्देशित किया गया।

इसी तारतम्य में जिले के सुदूर थाना बयानार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव अनंत कुमार साहू भी थाना पहुच कर जवानों से चर्चा कर उक्त निर्देश दिए। थाना बयानार में जिला बल के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 2री वाहिनी की भी कंपनी तैनात है। कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों से भी चर्चा किया गया तथा जिला मुख्यालय से पहुचे योग आचार्य द्वारा थाना एवं कंपनी के सभी जवानों को योगाभ्यास करावा कर रोग व तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी।

http://sabkasandesh.com/archives/65372

http://sabkasandesh.com/archives/65431

Related Articles

Back to top button