Uncategorized

आज दोपहर 12 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय के सामने कवर्धा में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना/प्रदर्शन 29 जून 20-नीलू

 

आगामी 29 जूनको दोपहर 12 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय के सामने कवर्धा में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना/प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित है। आप सभी कांग्रेस वरिष्ठजन,ज़ोन,सेक्टर,वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण , सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच,नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पुर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सेवादल,किसान कांग्रेस,झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण जन सादर आमंत्रित हैं।

 


लॉक डॉउन के दौरान पिछले तीन माह में पेट्रोल डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार बार हो रही अनुचित वृद्धि ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा और परेशानियां दी हैं। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य और आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क को बार बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफा खोरी कर रही है। जनता के हित में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध आवश्यक है।

टीप : चेहरे और नाक को ढंकने के लिए मास्क का उपयोग अवश्य करें एवं शारीरिक दूरी बनाए रखें।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button