छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म

आज महाशिवरात्रि पर सांई मंदिर में भजन-संध्या

दुर्ग। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री सांईबाबा मंदिर में 4 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रात: 8.30 बजे शिवजी का रुद्राभिषेक और दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी। संध्या 4 बजे से सुंदरकांड का पाठ के अलावा संध्या 7.30 बजे प्रसिद्ध भजन गायक सुभाष जाधव(सरगम म्युजिकल) एवं उनकी टीम भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ एवं सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button