Uncategorized

कबीरधाम जिले के ग्राम मोहभट्ठा कंटेन्मेंट जोन घोषित*

 

*कबीरधाम जिले के ग्राम मोहभट्ठा कंटेन्मेंट जोन घोषित*सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

कवर्धा,। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम मोहभट्ठा से एक संभावित मरीजों की कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद ग्राम मोहभट्ठा क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। कंटेन्मेंट जोन के लिए प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार विभिन्न गतिविधियॉं निर्धारित हैं, जिसके तहत चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जायेगी। कंटेंन्मेट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। कंटेन्मेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जावेगी। जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सेम्पल जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जावेगा।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button