खास खबर

आतंकी घुसपैठ को लेकर सभी स्तर पर अलर्ट जारी किया गया

सबका संदेश न्यूज़ भोपाल- आतंकी घुसपैठ को लेकर सभी स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है। सिरोही पुलिस को मिले इनपुट के बाद यह अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस विभाग की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि राजस्थान व गुजरात के रास्ते आतंकी मध्यप्रदेश में भी घुसने का प्रयास करेंगे। आतंकी यहां किसी बडी घटना का अंजाम देने के प्रयास में हैं। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद दोनों प्रदेषों की सीमाओं को सील कर जांच का काम तेजी से किया जा रहा है। इधर,राजस्थान व गुजरात और मध्यप्रदेश को जोड़ती खंगेला चेकपोस्ट पर हथियारों से लेस पुलिस और जवान को तैनात किया गया और सभी आने जाने वालों की तलाषी लेने के लिए कहा गया है। झाबुआ जिले और गुजरात बर्डर से लगी सभी सीमाओं पर ये चेकिंग जारी। आतंकी दोनों ही प्रदेषों की सीमाओं के रास्ते दूसरे प्रदेषों में आने का भी प्रयास कर सकते हैं। जांच एजेंसी के अफसरों को ढाबों, होटलों, रेलवे स्टेषन और होटल में जांच करने के लिए कहा गया है।वहीं आरटीओ के अधिकारियों को नाकाबंदी कर वाहनों की जांच के लिए कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि संदेह होने पर पूरी तरह से पूछताछ की जाए।

चार आईएसआई आतंकी
अलर्ट में कहा गया है कि आईएसआई के आतंकी आफगानिस्तान का पासपोर्ट बनाकर राजस्थान व गुजरात और आसपास की सीमाओं में अंदर आने का प्रयास करेंगे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button