Uncategorized

अधेड़ ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ तिल्दा नेवरा- ग्राम तुलसी नेवरा वार्ड 20 में एक 53 वर्षीय अधेड़ ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक उस समय अपने घर पर था व उसकी छोटी बहू भी घर में थी। उसकी छोटी बहू पूर्णिमा धीवर की नजर अचानक उस पर पड़ी जिसे देख कर वह डर गई। वह घबराते हुए घर के बाहर लोगों को बताया कि उसके ससुर ने घर के म्यांर में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। मृतक के दो लड़के हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। वह सब एक साथ एक ही घर में रहते हैं। मृतक का नाम टॉप लाल धीवर है वह मछली बेचकर जीवन यापन करता था। उनके दोनों बेटे तिल्दा में मजदूरी करते हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button