छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीडब्लूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षाविकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 जून को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। श्री साव 25 जून को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 03:10 बजे रायगढ़ में आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रायगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। श्री साव शाम साढ़े पांच बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात नौ बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button