छत्तीसगढ़

आज जिला कांकेर की पुलिस व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान महोदय ने लिया समीक्षा बैठक

 विनोद कुमार साहू कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-आज जिला कांकेर की पुलिस व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान महोदय ने लिया समीक्षा बैठक सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ विनोद कुमार साहू-आज  को पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों का समीक्षा बैठक लिया गया। पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल (भा0पु0से0) ने पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए नक्सल उन्मुलन, अपराध पर नियंत्रण, विवेचना में उन्नत तकनीकों का उपयोग एवं बदलते समाज एवं

 

परिवेश के अनुरुप अद्यतन करने हेतु भविष्यानुमुखी बैठक लिया गया। बैठक में मुख्यतः शिकायतों/मर्ग/अपराध निराकरण में प्राथमिकता देने एवं योजना बनाकर कार्य करने निर्देशित किया गया। सायबर के इस युग में पुलिस को अधिकाधिक नई तकनीकों का उपयोग करने के लिए कहा, इसके लिए आगामी दिनों में प्रशिक्षण की बात भी बतायी तथा ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले हाट-बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की बात कही। साथ ही शराब, सट्टा, जुआ के पुरे चैनल की पड़ताल कर अंतिम आरोपी तक टीम बनाकर कार्यवाही करने आदेशित किया गया, साथ ही चुनाव एवं पुलिंसिंग कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पारितोषिक भी दिया गया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button