छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत नेवरा की कहानी : बेलगांव बेलटुकरी बसे, खाल्हे म घोंघा गांव, काट कूट गनियारी बसे, नाटक नेवरा गांव

ग्राम पंचायत नेवरा की कहानी : बेलगांव बेलटुकरी बसे, खाल्हे म घोंघा गांव, काट कूट गनियारी बसे, नाटक नेवरा गांव

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर विधानसभा अंतर्गत उप तहसील कार्यालय गनियारी के पास मेनरोड स्थित नेवरा पंचायत बहुत कहानी हैं पर वर्तमान में कुछ महत्वपूर्ण से आप सभी को अवगत कराते हैं शासन की महत्वकांक्षी योजना जो सभी ग्रामवासी के लिए सुख सुविधओं के लिए हैं लेकिन आज की स्थिति में अति जर्जर व अति दयनीय स्थिति हैं शासन प्रशासन की कोई निगरानी देखरेख नहीं हैं हैं सिर्फ मनमानी तरीके से पैसे का आहरण किया गया हैं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी का भी समय समय पर भ्रमण या औचक निरिक्षण नहीं हैं शायद इसी कारण ऐसा स्थिति बन गया हैं जो धीरे धीरे और भयावह होते जा रहा हैं l
1/ ग्राम पंचायत नेवरा में गोठान तो हैं पर किसी काम का नही बस योजना अनुसार तैयार कर दिया गया हैं पैसे आहरण कर लिया गया हैं वर्तमान में कोई सुविधा योजनान्तर्गत नहीं हैं l
2/ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र जैसे तैसे निर्माण कार्य कर दिया गया हैं l
3/ ग्राम पंचायत में विशेष रूप से कोई नागरिक सुचना पटल नहीं लेकिन हैं बाहर से आये हुए लोग लाउंड स्पीकर लगाकर प्रतिदिन कबाड़ी, साड़ी, गैस चूल्हा बेच रहे हैं बहुत ज्यादा ध्वनी के कारण विद्यार्थियों को भारी प्रभाव पड़ता हैं l
4/ ग्राम पंचायत नेवरा बस स्टैंड मध्य पारा से बस्ती पारा आने जाने के लिए तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के सहयोग से 38 लाख 40 हजार की लागत से 450 मीटर सी.सी. रोड सह नाली निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत किया गया हैं 450 मीटर सी.सी. रोड बहुत जल्द ही निर्माण कर दिया गया ठेकेदार SHV कंपनी बिलासपुर के द्वारा अभी नागरिक सूचना पटल मौके पर आधा अधुरा तैयार कर लाकर रखा हैं लेकिन व्यवस्थित गड्नढा खोदकर सीमेंट से ढलाई नहीं किया गया हैं, सी.सी. रोड अति गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया गया हैं, नाली निर्माण का कार्य आज दिनांक तक शुरुआत नहीं हुआ हैं, ग्रामवासी के द्वारा विरोध प्रगट करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत किया गया था ठेकेदार के द्वारा लगभग 200 मीटर सी.सी. रोड पुनः निर्माण कराया गया लेकिन स्थिति आज वर्त्तमान में ज्यो का त्यों हैं आखिर जिम्मेदार कौन संबंधित विभाग या ठेकेदार ?
5/ सार्वजानिक शौचालय में कोई साफ सफाई नहीं, पुराने पानी टंकी से पानी बह रहा हैं 2-3 साल पहले से लेकिन कोई सुधार कार्य नहीं l
6/ नया पानी टंकी लगभग 14 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हैं नागरिक सूचना पटल भी नियमानुसार लगा हैं लेकिन पानी की भारी समस्या हैं कोई भी नया बोर खनन नहीं हैं सभी पुराना को ही बना बना कर चलाया जा रहा हैं नागरिक सुचना पटल अनुसार 5072 मीटर पाईप लाइन बिछाना हैं जो आज भी सवालों के घेरे में हैं कोई भी पाईप लाइन का काम नहीं कराया गया हैं ठेकेदार के द्वारा
7/ ग्राम पंचायत नेवरा में विगत पंचवर्षी में पांच साल के कार्यकाल के दौरान 1 सरपंच निलंबित हो गया, 2 सरपंच ने इस्तीफा दे दिया, मिली जानकारी अनुसार लगभग 3 सरपंच ने 28 लाख का घोटाला कर दिया l
मिलते हैं नई कहानी नई जानकारी के साथ अगली कड़ी में l

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button