नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की इस स्वीकृति को लेकर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू ने खुशी जाहिर किया है, उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहाँ है कि माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी बहुत ही सक्रिय एवं विकास के प्रति प्रतिबद्ध बताया, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री जी शुरू से ही विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं, आज एक बड़ी सौगात रेल लाइन के रूप में क्षेत्र को दिया है, जिससे पुरे लोकसभा क्षेत्र में खुशी का लहर उत्पन्न हो गया।
उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहाँ है कि माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी बहुत ही सक्रिय एवं विकास के लिए कर्तव्यनिष्ठा बताया है, उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का भी आभार व्यक्त किया है ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
सांसद बनने के बाद से ही बिलासपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति हमारे उस संकल्प की सिद्धि है। यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी। जनता जनार्दन के इस सपने को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कोटि-कोटि धन्यवाद।” : श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर



