लखनीदेवी गार्डन के सामने चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने वाले बदमाश परसराम पिता गोरेलाल सतनामी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

लखनीदेवी गार्डन के सामने चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने वाले बदमाश परसराम पिता गोरेलाल सतनामी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l जप्ती- एक धारदार चाकू व आरोपी का मोटर सायकल। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी 1- परसराम पिता गोरेलाल सतनामी उम्र 34 वर्ष निवासी नवगंवा थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग.
दिनॉंक 19/06/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि एक बदमाश लखनीदेवी मंदिर के गार्डन के सामने अपने मोटर सायकल में घुमकर आने जाने वालों को धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा था। कि उक्त सुचना पर थाना वर्तमान प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस टीम द्वारा लखनीदेवी मंदिर गार्डन के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा धारदार चाकू के साथ पकड़कर आरोपी से चाकू व उसके मोटर सायकल को जप्त किया व उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम परसराम सतनामी निवासी नवगॅवा थाना कोनी का होना बताया। उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव प्र.आर.बलदेव सिंह, आर. पंचराम रजक, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।




