छत्तीसगढ़

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

कवर्धा, 11 जून 2026। जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) कवर्धा, पंडरिया, सहसपुर लोहारा, बोड़ला एवं पिपरिया में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्था प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें, जिससे प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी प्राप्त हो सके। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता अथवा प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भी आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन निर्धारित तिथियों में संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button