छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 1083.9 मि.मी. बारिश दर्ज

जिले में अब तक 1083.9 मि.मी. बारिश दर्ज

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 19 सितम्बर 2025/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1083.9 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1007.8 मि.मी. से 76.1 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1378.8 मि.मी. तखतपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 874.8 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1213.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 1006.6 मि.मी., मस्तूरी में 930.1 मि.मी.,सीपत में 981.1 मि.मी., बोदरी में 1005.1 मि.मी., बेलगहना में 1353.4 मि.मी., बेलतरा में 1001 मि.मी., रतनपुर में 1077.1 मि.मी., सकरी में 1234.7 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 951 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button