छत्तीसगढ़

18237/18238 अमृतसर-कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सोनागिर रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा ।वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी) रेल मण्डल के अंतर्गत चार रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन ।

18237/18238 अमृतसर-कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सोनागिर रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा ।
वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी) रेल मण्डल के अंतर्गत चार रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 04 सितम्बर 2025/ रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी) रेल मण्डल के सोनागिर रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दी जा रही है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छ: माह के लिए दिया जा रहा है । दिनांक 07 सितम्बर, 2025 से कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सोनागिर रेलवे स्टेशन में 12.50 बजे पहुचकर 12.52 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में दिनांक 07 सितम्बर, 2025 से अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सोनागिर रेलवे स्टेशन में 11.57 बजे पहुचकर 11.59 बजे रवाना होगी । उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी) रेल मण्डल के अंतर्गत डबरा, ग्वालियर, मुरेना, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशनों में गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है । *नयी समय सारणी की जानकारी इस प्रकार है :-*👇🏻

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button