Uncategorized

Gold-Silver Price Today: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today/ Image Credit: IBC24 News File

नई दिल्ली: Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमत घटकर 97 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 383 रुपए कम होकर 96,647 रुपए हो गई है, जो कि पहले 97,030 रुपए प्रति 10 ग्राम थी

यह भी पढ़ें: CG Govt News: छत्तीसगढ़ सरकार ने निरस्त की इस विभाग की भर्ती, आदेश जारी होते ही मची खलबली

यहां देखें सोने-चांदी की कीमत

Gold-Silver Price Today: वहीं अगर 22 कैरेट के सोने की कीमत कम होकर 94,330 रुपए प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 86,020 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 78,280 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 62,340 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इतना ही नहीं वायदा बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है।चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत कम होकर 96,315 रुपए प्रति किलो हो गई है।

यह भी पढ़ें: CG News: बलौदाबाजार पहुंचे सीएम साय, परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अब भी तेजी जारी

Gold-Silver Price Today: बता दें कि, घरेलु बाजार में भले ही सोने की कीमतों में गिरावट आई हो, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,328 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। गुरूवार को सोने का भाव 3,300 डॉलर प्रति औंस के करीब था। सोने के उलट हाजिर बाजारों में चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है और यह 461 रुपए बढ़कर 95,686 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button