छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 19 नवम्बर को

प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 19 नवम्बर को

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां बताया कि संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र, कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें निजी नियोजक नव किसान बायो प्लानटेक लिमिटेड बिलासपुर छ.ग. द्वारा सेल्स आॅफिसर के 34 पद, कृषि अधिकारी के 01 पद एवं लेखापाल के 02 पद पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता कमशः 12वीं, स्नातक (कृषि) तथा स्नातक कामर्स है। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button