Uncategorized

Damoh News : हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा.. कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, इस वजह से लगाए गंभीर आरोप

Damoh News | Source : IBC24

दमोह। Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह में लगातार हो रही गौ तस्करी तथा गौ हत्या चिंता का विषय बनी हुई है। जिसको लेकर अब हिंदू संगठनों ने दमोह प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के पुराना थाना चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। जिससे शहर का यातायात का पहिया थम गया। वहीं मामले की सूचना दमोह प्रशासन के आला अधिकारियों को लगी। जिसके बाद मौके पर दमोह एसडीएम आर एल बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाइस देकर जाम खुलवाया।

read more : MP Board Exam 2025 : एमपी बोर्ड की परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर.. बदला गया 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल, देखें नया शेड्यूल 

बता दें कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ का कहना है कि बीती रात दमोह शहर के बड़ा पुरा चौराहा से गो सेवकों ने करीब आधा दर्ज गायों तथा बछड़ों को गौ तस्करो के चंगुल से छुड़ाकर अपनी निगरानी मे CSP कार्यलय स्थित गौ शाला मे रख लिया। मगर सूचना के बाद भी दमोह पुलिस और प्रशासन ने गायों और बछड़ों के लिए आज कोई इंतजाम नहीं किये। साथ ही दमोह प्रशासन पर अन्य आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने कहा कि दमोह मे लगातार गौ तस्करी और गौ हत्या बढ़ रही है।

मामले मे लिप्त आरोपियों के नाम भी प्रशासन के लिए बताये जा रहे है। मगर जानकारी के बाद भी दमोह पुलिस और प्रशासन आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने से बच रहा है। हालांकि घंटो चले इस चक्कजाम के बाद मोके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीएम आर एल बागरी ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाएं देकर चक्का जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर शहर की यातायात व्यवस्था चालू हुई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button