छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सदस्य आरक्षण का फैसला। महिलाओं ने किया दस सीट पर कब्जा। सामान्य वर्ग से होगा कोटा और बिल्हा जनपद अध्यक्ष

जिला पंचायत सदस्य आरक्षण का फैसला। महिलाओं ने किया दस सीट पर कब्जा। सामान्य वर्ग से होगा कोटा और बिल्हा जनपद अध्यक्ष।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर—कलेक्टर कार्यालय स्थित मंथन सभागार में एडिश्नल कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी समेत प्रशासन के आलाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्यों समेत जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षणवार सीट का एलान किया। शांति पूर्ण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सबसे बड़ी बात की जिला पंचायत में एक मात्र अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रवाल, एसडीएम पीयूष तिवारी, जिला पंचायत अधिकारी शिवांगी सिंह और अशोक धीरही विशेष रूप से मौजूद थे।
ठीक 12 बजे मंथन सभागार में एडिश्नल कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी की अगुवाई में जिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों के आरक्षण प्रक्रिया को पूरा किया गया। लाटरी सिस्टम से आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस दौरान पुराने आरक्षण के पदों को हटाकर आरक्षण प्रक्रिया का पालन किया गया।
जनपद अध्यक्षों की स्थिति
लाटरी सिस्टम का पालन करते हुए एडिशनल कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी ने जनपद अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी किया। उन्होने बताया कि तखतपुर जनपद अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होगा। बिल्हा जनपद अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग का होगा। मस्तूरी जनपद अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए सुरक्षित रखा गया है। जबकि कोटा जनपद अध्यक्ष सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होगा।
जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिवकुमार बनर्जी ने जिला पंचायत के कुल 17 सदस्यों के भाग्य का फैसला किया। लाटरी सिस्टम से ही आरक्षण प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस दौरान शिवकुमार बनर्जी ने अनुसूचित जाति के लिए चार, जनजाति के लिए तीन, अल्प पिछड़ा वर्ग के लिए एक सीट का एलान किया। साथ ही 9 सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया। कुल दस सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पढ़ें… जिला पंचायत आरक्षण की स्थिति
1).वार्ड क्रमांक—1..बिल्हा क्षेत्र….अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
2) वार्ड क्रमांक…..2..बिल्हा क्षेत्र…अनुसूचित जाति मुक्त
3) वार्ड क्रमांक—3..बिल्हा क्षेत्र…महिला सामान्य वर्ग
4) वार्ड क्रमांक…4..बिल्हा क्षेत्र.. महिला सामान्य वर्ग
5 )वार्ड क्रमांक…..5..बिल्हा क्षेत्र.. सामान्य मुक्त
6) वार्ड क्रमांक…..6..तखतपुर क्षेत्र…महिला सामान्य
7) वार्ड क्रमांक—7..तखतपुर….सामान्य वर्ग मुक्त
8) वार्ड क्रमांक—8..तखतपुर ..सामान्य वर्ग मुक्त
9) वार्ड क्रमांक—9 तखतपुर.. ..महिला सामान्य वर्ग
10)वार्ड क्रमांक—10 मस्तूरी क्षेत्र…..सामान्य मुक्त
11) वार्ड क्रमांक—11..मस्तूरी क्षेत्र…महिला अनुसूचित जाति
12) वार्ड क्रमांक—12 मस्तूरी….अनुसूचित जाति मुक्त
13) वार्ड क्रमांक—13…मस्तूरी क्षेत्र…अनुसूचित जाति महिला
14) वार्ड क्रमांक—14..मस्तूरी क्षेत्र…… सामान्य वर्ग महिला
15)..वार्ड क्रमांक…15.. कोटा क्षेत्र.. अनुसूचित जनजाति मुक्त
16)…वार्ड क्रमांक…16…कोटा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति महिला
17).. वार्ड क्रमांक..17..कोटा क्षेत्र..अनुसूचित जनजाति महिला।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button