छत्तीसगढ़

रेडक्रास शाखा कबीरधाम की प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ

रेडक्रास शाखा कबीरधाम की प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ

कवर्धा, 30 सितंबर 2024। जिला रेडक्रास सोसायटी कबीरधाम के प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में सीईओ सह जनरल सेक्रेटरी भारतीय रेडक्रास सोसायटी, राज्य शाखा रायपुर के द्वारा निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देश अनुसार गणमान्य नागरिकों को प्रबंध समिति के गठन के लिए रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर 1 अक्टूबर को किया जाएगा। किसी भी सदस्य को आपत्ति हो तो 5 अक्टूबर 2024 तक सायः 5 बजे अपना दावा आपत्ति आवेदनमय सदस्यता रसीद सहित जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा। 05 अक्टूबर के पश्चात प्राप्त आवेदन आपत्तियों का निराकरण कर आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके आधार पर रेडक्रास जिला शाखा कबीरधाम के प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button