छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने मेडल जीतने पर पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कबीर को दी बधाई

*कलेक्टर ने मेडल जीतने पर पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कबीर को दी बधाई*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 30 सितंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खिलाड़ी श्री कबीर करिहार को बधाई दी है। पावर लिफ्टर श्री करिहार ने कलेक्टर से आज उनके कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपनी 8 साल की खेल यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा मेडल जीते हैं। बिलासपुर के मंगला में 29 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा लिए । कलेक्टर ने कबीर की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button